YouTube Video Thumbnails Download कैसे करें ? आसान तरीका

कई बार हमें, यूट्यूब वीडियोस पर लगे thumbnail को डाउनलोड करने की आवश्यकता पड़ती हैं। अगर आप एक youtuber हैं, तो आपको अपने वीडियोस के thumbnail को डाउनलोड करने की जरूरत पड़ती हैं।

YouTube Video Thumbnails Download कैसे करें ? आसान तरीका

आज हम इस आर्टिकल में सीखेंगे YouTube videos में लगे thumbnail को download कैसे करते हैं। दरअसल, जब हम यूट्यूब पर कोई वीडियो अपलोड करते हैं, तो यूट्यूब हमारे वीडियो से ही एक इमेज कैप्चर करके थंबनेल बना देता है।

इसके अलावा इसमें हमे custom thumbnail upload करने का विकल्प भी मिलता है। लेकिन कई बार हमारे द्वारा बनाई गई कस्टम थंबनेल, हमारे फोन या कंप्यूटर से डिलीट हो जाते हैं, जिसके बाद हमे अपने वीडियो से थंबनेल डाउनलोड करने की आवश्यकता पड़ती हैं।

Thumbnail क्या हैं?

अगर हम आसान शब्दों में समझें तो, किसी वीडियो के cover में लगा हुआ poster image को Thumbnail कहा जाता हैं। एक ऐसी छोटी साइज की compressed images जो किसी बड़ी image या album की प्रतिनिधित्व करती हैं, Thumbnail कहलाती हैं।

Thumbnail शब्द का इस्तेमाल ऐसे इमेज के लिए किया जाता हैं, जो किसी album या मूल इमेज का प्रतिनिधित्व करती हैं। अगर हम वीडियो थंबनेल की बात करें, तो वीडियो के सन्दर्भ में इसका अर्थ थोड़ा अलग होगा।

किसी वीडियो का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश से लगाया गया cover image, video thumbnail कहलाता हैं।

मतलब ये कि वीडियो में दर्शाए गए एक सीन या पार्ट के बजाय, सम्पूर्ण वीडियो का प्रतिनिधित्व करें, और वीडियो के अंदर मौजूद content के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करें।

इसी तरह जब हम यूट्यूब पर कोई वीडियो सर्च करते हैं, तो उसमे कवर इमेज के रूप में लगा थंबनेल नजर आता है। इसमें हम वीडियो से ही एक सीन thumbnail के लिए लगा सकते हैं।

या फिर custom thumbnail के रूप में अलग से इमेज डिजाइन भी कर सकते हैं। वीडियो क्रिएटर द्वारा एक attractive thumbnail design करना बेहद जरूरी हैं।

Thumbnail का महत्व?

Search Engine Optimization के लिए यूट्यूब वीडियोस पर thumbnail का लगाना बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। थंबनेल ही एक ऐसी महत्वपूर्ण चीज हैं, जिससे यूजर वीडियो पर क्लिक कर देखने के लिए मजबूर हो जाता हैं। 

आइए, जानते हैं Thumbnail के और क्या क्या महत्व हो सकते हैं :-

  • एक Attractive Thumbnail, यूजर को वीडियो देखने के लिए मजबूर करता हैं।
  • वीडियो का SEO बेहतर होता हैं।
  • अनपढ़ व्यक्ति भी थंबनेल देखकर, वीडियो के कंटेंट को समझ सकता हैं। और बिना टाइटल पढ़ें वो वीडियो को ओपन कर सकता हैं।
  • एक अच्छे थंबनेल से वीडियो की CTR भी बढ़ती हैं।

Thumbnail का काम क्या हैं?

एक थंबनेल, किसी भी यूट्यूब वीडियो या ब्लॉग आर्टिकल का सम्पूर्ण निचोड़ होता है। ब्लॉग आर्टिकल में हम फीचर इमेज के रूप में thumbnail का इस्तेमाल करते हैं।

एक थंबनेल को देखकर हमे ये आसानी से पता चल जाता हैं, कि वीडियो के अंदर या ब्लॉग आर्टिकल के अंदर का कंटेंट क्या हो सकता हैं। 

अपने यूट्यूब वीडियो या ब्लॉग आर्टिकल के फीचर इमेज में थंबनेल लगाने से हमारे वीडियो और आर्टिकल का आकर्षण बहुत ज्यादा पढ़ जाता हैं, जिससे ज्यादातर लोग Click करते हैं और हमें ज्यादा व्यूज मिलते हैं। 

YouTube Video Thumbnails Download कैसे करें ? आसान तरीका

चलिए अब जानते हैं, Thumbnail Download कैसे करते हैं? पहले YouTube video के थंबनेल को डाउनलोड करना आसान नहीं होता था। पर अब आप YouTube Video के Thumbnail को अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

इन्टरनेट पर Thumbnail Download करने के कई सारे Tools मौजूद हैं। आज हम इस आर्टिकल में एक बहुत ही बेहतरीन और जबरदस्त tool के जरिए आपको बताएंगे, YouTube Thumbnail Download कैसे करते हैं।

Step 1) Open HD YouTube Thumbnail Downloader

  • सबसे पहले आपको HD YouTube Thumbnail Downloader की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना हैं।
  • आप इस लिंक पर क्लिक करके भी इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर सीधे पहुंच सकते हैं। – HD YouTube Thumbnail Downloader.
youtube thumbnail downloader

Steps 2) Copy Your Desired YouTube Video

  • अब आपको यूट्यूब की आधिकारिक वेबसाइट या एप्प पर जाना हैं। – YouTube.com
  • और जिस विडियो की थंबनेल आप डाउनलोड करना चाहते हैं, उस विडियो को प्ले (Play) करें। 
  • अब विडियो पर right click करें, और Copy Video URL पर क्लिक करें। 
  • या पेज की लिन्क, ऊपर URL Bar से directly कॉपी कर लें। 
how to download youtube thumbnail

Steps 3) Enter Your YouTube Video URL

  • अब आप इस वेबसाइट की Homepage पर पहुँच जायेंगे। 
  • यहाँ पर आपको ऊपर एक इनपुट बॉक्स मिलेगा, जिसमे आपको यूट्यूब विडियो का URL कॉपी करके यहाँ पेस्ट करना हैं। 
  • यूट्यूब वीडियो की URL कैसे कॉपी करना हैं, ये मैंने (steps – 2) में बता दिया है। 
  • तो आप जिस यूट्यूब वीडियो की URL कॉपी करेंगे, उसे आपको यहां इनपुट बॉक्स में paste करना है।
  • उसके बाद नीचे दिए गए “Download YouTube Thumbnail” बटन पर क्लिक कर देंगे।
download youtube thumbnail

Steps 4) Download YouTube Thumbnail

  • Download बटन पर क्लिक करते ही, सभी available थंबनेल साइज, आपके स्क्रीन पर नजर आने लगेंगे।
  • आप जिस साइज में थंबनेल को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस थंबनेल के डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

youtube video thumbnail downloader

  • अब वो थंबनेल full screen में ओपन हो जाएगी।
  • यहां पर आपको mouse से right click करना है। और Save Image As पर क्लिक करें।
youtube video image downloader
  • इसके बाद आप अपने डिवाइस में जाना इमेज को सेव करना चाहते हैं, वहां browse करके इसे save कर सकते हैं।

तो इस तरह से आप इस वेबसाइट या टूल के जरिए बड़ी ही आसानी से अपने पसंद के थंबनेल को डाउनलोड कर सकते हैं। मैं खुद इसी टूल का इस्तेमाल करता हूं।

तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे YouTube Video Thumbnails Download कैसे करते हैं। उम्मीद करता हूँ कि आपको ये आर्टिकल पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। 

अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आर्टिकल पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 

Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top