Google Alert क्या हैं? गूगल अलर्ट कैसे यूज़ करें? गूगल खोज कि सम्पूर्ण जानकारी


हेलो दोस्तों, Google Alert क्या हैं? गूगल अलर्ट यूज कैसे करें? गूगल अलर्ट काम कैसे करता हैं? गूगल खोज के फायदे क्या हैं? Google Alert की पूरी जानकारी आज आप इस आर्टिकल में जान जाएंगे।अगर आप एक Blogger, YouTuber, Freelancer या किसी टॉपिक के एक्सपर्ट हैं, तो आपके लिए बहुत जरूरी होता है कि अपने niche (topic) से related कंटेंट पर हमेशा पूरी तरह से अपडेट रहें। आप खुद ही किसी भी कंटेंट को miss नहीं करना चाहेंगे। लेकिन हर रोज इंटरनेट पर लाखों करोड़ों कंटेंट पोस्ट होती हैं। तो ऐसे में आप अपने टॉपिक पर अपडेट कैसे रहेंगे, कैसे सभी कंटेंट पर नजर रखेंगे।

Google Alert क्या हैं? गूगल अलर्ट कैसे यूज़ करें? गूगल खोज कि सम्पूर्ण जानकारी

हर रोज इंटरनेट पर लाखों करोड़ों कंटेंट पब्लिश होते हैं। फिर चाहे हैं ब्लॉग पोस्ट की बात करें, YouTube विडियोज की या Different Media Companies के कंटेंट की, इंटरनेट पर हर रोज प्रति सेकंड कोई ना कोई कंटेंट पब्लिश होता ही है। ऐसे में आप सभी कंटेंट पर नजर कैसे रख सकते हैं। क्या इंटरनेट पर कोई ऐसा टूल हैं, जिसकी मदद से आपको आपके Selected और Interested Topic से Related Published Content के बारे में Automatic पता चल जाए। लगातार आपको अपने टॉपिक के कंटेंट की Automatic Alert मिलने लगे। जी हां, Google Alert ही वो टूल हैं, जिसके help से आप अपने टॉपिक पर हमेशा update रह सकते हैं।

Google Alert क्या हैं?

Google Alert, गूगल की ही एक Free Service हैं। गूगल ने इस सर्विस को 6 अगस्त 2003 में शुरू (Launch) किया था। गूगल कि ये एक बहुत ही पावरफुल और हेल्पफुल टूल हैं। जिसके द्वारा आप किसी भी टॉपिक पर Alert लगा सकते हैं। जिससे उस टॉपिक से सम्बंधित कोई भी पोस्ट इन्टरनेट पर पब्लिश होती हैं, तो गूगल, आपको आपके जीमेल के जरिये सूचित कर देता हैं। आप अपने favourite और interested topic पर हमेशा update रह सकते हैं।

Google Alert क्यों जरूरी हैं?

गूगल अलर्ट की मदद से आप अपने favourite और interested topics से रिलेटेड सभी published content का अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। हर ब्लॉगर, युतुबर के लिए हर रोज टॉपिक चुनना एक challenging task जैसा हैं। ऐसे में उन्हें अपने niche के trending topics पर हमेशा update रहना बहुत जरूरी है। लेकिन इंटरनेट पर तो हर रोज लाखों करोड़ों कंटेंट published होते हैं। ऐसे में आप अपने niche content तक कैसे पहुंचें। गूगल अलर्ट आपको आपके niche से रिलेटेड सभी updated content इंटरनेट पर published होते ही, जीमेल द्वारा mail भेज कर सूचित कर देता है।

चलिए एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिये मुझे ब्लॉग्गिंग करना पसंद हैं। तो ब्लॉग्गिंग की जानकारी (Knowledge) लखना भी मेरे लिए बहुत जरूरी होगा। इसलिए मुझे ब्लॉग्गिंग से सम्बंधित सभी न्यूज़ और जानकारी से अपडेट रहना होगा। अब इन्टरनेट पर हर रोज ब्लॉग्गिंग से सम्बंधित लाखों आर्टिकल्स पब्लिश होती होंगी। सभी आर्टिकल्स पर नजर रखना मेंरे लिए नामुमकिन हैं। तो ऐसी स्थिति में हमें गूगल अलर्ट की जरूरत पढ़ती हैं।

  Read More  
>> How To Register To Vote | Vote Kaise Kare | Service Voters Ke Liye Guide
>> Guest Post Kya Hai? Guest Posting Ke Fayde? Guest Post Kaise Kare

गूगल अलर्ट का इस्तेमाल करके हम अपने Niche / Topic पर लगातार अपडेट रह सकते हैं। अब अगर मुझे ब्लॉग्गिंग से जुड़े नए जानकारी और खबर से अपडेट रहना हैं, तो मुझे गूगल अलर्ट सेटअप करना होगा। एक बार गूगल अलर्ट सेटअप कर देने पर मेरे जीमेल पर ब्लॉग्गिंग से सम्बंधित सभी नए आर्टिकल्स की जानकारी लगातार मिलने लगेंगे। तो इस तरह से गूगल अलर्ट हमारे लिए जरूरी हैं।



गूगल अलर्ट का यूज़ क्यों करें?

ये एक अहम सवाल हैं। बहुत से लोग पूछते हैं, की हम गूगल अलर्ट का इस्तेमाल क्यों और किस लिए करें? जैसा की आपको पता होगा की कभी कभी हमें कुछ विषयों जैसे – क्रिकेट, मूवीज, गाने, न्यूज़, एक्टर, इत्यादि. के बारे में इतनी ज्यादा रूचि होती हैं की उसके बारे में हमें जितनी ज्यादा और जितनी जल्दी जानकारी मिले उतनी ही हमें ख़ुशी मिलती हैं। तो ऐसे में हमें गूगल अलर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाहते हैं, की आपको भी आपके मनपसंद विषयों पर सबसे पहले जानकारी मिले तो आप गूगल अलर्ट को इस्तेमाल जरूर करें।

गूगल अलर्ट के फायदे?

1) आपको आपके Interested टॉपिक से लगातार अपडेट रखता हैं।
2) जब भी इन्टरनेट पर आपके पसंदीदा टॉपिक से सम्बंधित कोई भी आर्टिकल या न्यूज़ पब्लिश होती हैं, तो आपको जीमेल के जरिये सूचित कर दिया जाता हैं।
3) आपके पसंदीदा टॉपिक से सम्बंधित जानकारी सबसे पहले आपको जीमेल द्वारा पहुचता हैं।
4) इससे आपको बार बार गूगल सर्च भी नहीं करना पढता हैं।
5) अगर आप किसी प्रकार की Upcoming News, जैसे – Movies, Songs, TV Serial, etc. के बारे में Update चाहते हैं तो आप गूगल अलर्ट का यूज़ कर सकते हैं। 

Google Alert Set Up कैसे करें?

गूगल अलर्ट का सेटअप करना बहुत ही आसान हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। जो मैंने निचे Step By Step बताया हैं। आप उन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल अलर्ट का सेटअप कर सकते हैं।

1) सबसे पहले Google.com/Alerts पर जाएँ।

2) अगर आप अपने गूगल अकाउंट से लॉग इन नहीं हैं, तो सबसे पहले लॉग इन हो जाईये।

Google Alert Setup Kaise Kare

3) उसके बाद आपके सामने इस तरह का पेज ओपन होगा। इसमें आपको अपने पसंदीदा टॉपिक लिखना हैं।



4) अगर आप पहले से लॉग इन हैं, तो वो आपका जीमेल आटोमेटिक ले लेगा। और अगर आप लॉग इन नहीं हैं, तो टॉपिक लिखने के बाद निचे जीमेल आई.डी लिखने का विकल्प मिलेगा। जिसमे आप अपना जीमेल लिख सकते हैं।

  Read More  
>> PAN Card बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। पैन कार्ड से संबंधित सारी जानकारी
>> Online FIR Register कैसे करें | ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करते हैं | पूरी जानकारी हिन्दी में

5) उसके बाद “Show Options” पर क्लिक करें।

Google Alerts Setup Kaise Kare - Click More Options

6) Show Option पर क्लिक करने पर कुछ एक्स्ट्रा आप्शन show करेंगे। जिसे आपको समझ कर सेटिंग करनी हैं।

7) सबसे पहले “How Often” पर, कितनी और कब कब अलर्टस चाहिए ये सेलेक्ट करना हैं।

8) उसके बाद “Sources” के अन्दर, आप अपने अलर्टस को किस तरीके से प्राप्त करना चाहते हैं। ये सेलेक्ट करें। मैंने Automatic ही रखा हैं।

9) उसके बाद आप जिस भाषा में अलर्टस प्राप्त करना चाहते हैं, वो Language चुने।

10) अब आपको “Region” में Country choose करना हैं, जहाँ से आप अपडेट चाहते हैं। मान लीजिये आपने India choose किया, तो India के अपडेट आपको मिलेंगे। मैंने “Any Region” सेलेक्ट किया हैं।

11) अब “How Many” के अन्दर आपको दो आप्शन दिखेंगे। “All Results” और “Best Results” तो मैं आपको यही recommend करूँगा की “Only the Best Result” को सेलेक्ट करें।

12) उसके बाद अपडेट आप कहाँ पर प्राप्त करना चाहते हैं। “Deliver To” के अन्दर उस जीमेल को सेलेक्ट करें।



13) और फिर आखरी स्टेप “Create Alert” पर क्लिक करदे।

तो इस तरह से आपने अपने पसंदीदा टॉपिक पर अलर्ट लगा दिया हैं। अब आप जीमेल अकाउंट पर जाएँ। वहाँ पर गूगल अलर्टस का एक मेल होगा, जिसे आपको ओपन करना हैं। और Verify this Google Alert Request वाले लिन्क पर क्लिक करना हैं। वेरीफाई करने के बाद आपका गूगल अलर्ट सेटअप complete हो जाता हैं। अब जब भी आपके टॉपिक से related कोई भी अपडेट इन्टरनेट पर आती हैं, तो आप जीमेल के जरिये पता चल जायेगा।

Conclusion 

तो दोस्तों, अब आप Google Alert के बारे में जान गए होंगे। Google Alert क्या हैं? ये कैसे काम करता हैं? इसे यूज़ कैसे करते हैं? इसके फायदे क्या है? इत्यादि के बारे में सभी कुछ जान गए होंगे। उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 

 Thanks / धन्यवाद 

 सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top