2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए और इससे पैसे कैसे कमाएं

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए ब्लॉगिंग सबसे बेहतर तरीका है। 2023 में ब्लॉगिंग का बहुत ज्यादा स्कोप हैं। ऐसे में आप 2023 में फ्री ब्लॉग बनाकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बता रहे हैं कि 2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं और इससे पैसे कैसे कमाए।
2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए और इससे पैसे कैसे कमाएं
आज के समय में आप HTML कोडिंग Knowledge के बिना भी एक प्रोफेशनल ब्लॉग आसानी से बना सकते हैं और उससे पैसे भी कमा सकते हैं। लेकिन अगर आपको HTML की थोड़ी बहुत बेसिक नॉलेज हैं, तो आपके लिए ब्लॉगिंग और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। 
आज हम आपको बताएंगे गूगल पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं? यानी कि गूगल के ब्लॉगर ब्लॉगस्पॉट पर आप एक फ्री ब्लॉग कैसे बना सकते हैं। और उस ब्लॉग से पैसे कैसे कमा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल में स्क्रीन शॉट के साथ समझाया गया है।

2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए

एक प्रोफेशनल ब्लॉग फ्री में बनाना संभव हैं। आप गूगल के ब्लॉगर ब्लॉग्स्पॉट प्लेटफॉर्म पर एक फ्री ब्लॉग बना सकते हैं। 2023 में फ्री ब्लॉग बनाना बहुत आसान हैं। पहले के मुकाबले आज के समय में ब्लॉग बनाना और उसे चलाना आसान हो गया हैं।
अगर आप ब्लॉगिंग क्षेत्र में नए है और ब्लॉगिंग सीखना चाहते हैं तो आप फ्री ब्लॉग से शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए गूगल का ब्लॉगर ब्लॉगस्पॉट सबसे बेहतर प्लेटफार्म हैं। जब आपको ब्लॉग्गिंग की अच्छी नॉलेज हो जाए, आपका ब्लॉग Grow करने लग जाए, ब्लॉगिंग के सभी फैक्टर्स की जानकारी हो जाए तब आप इसपर इन्वेस्ट (Invest) कर सकते हैं।
एक नया ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी हैं कि आपके पास एक केटेगरी या टॉपिक (Niche) होना चाहिए। वो समय गया जब कोई भी इन्सान बिना केटेगरी चुने ब्लॉग बना लेता था और उसमे हर केटेगरी के आर्टिकल पब्लिश करता था। आज के समय 2023 में ब्लॉगिंग क्षेत्र में कम्पटीशन बहुत ज्यादा बढ़ गया हैं। 
अगर आप बिना केटेगरी (Niche) सेलेक्ट किये ब्लॉग बनाते हैं और आर्टिकल पब्लिश करते हैं तो कोई गारंटी नहीं हैं कि आपका ब्लॉग रैंक करेगी। इसलिए आपको ब्लॉग बनाने से पहले एक Niche सेलेक्ट करना हैं। और उस particular category पर ही आर्टिकल पब्लिश करना हैं। अगर आप Micro Niche पर ब्लॉग बनाते हैं तो आपका ब्लॉग बहुत जल्द grow करने लगेगा।

2023 में फ्री ब्लॉग किस टॉपिक (Niche) में बनाये

2023 में अगर आप बिना टॉपिक सेलेक्ट किये ब्लॉग बनाते हैं तो आप इसमें सक्सेस नहीं हो सकते। इसलिए सबसे पहले आपको एक सही टॉपिक का चुनाव करना बहुत ज्यादा जरूरी हैं। तो आपको सबसे पहले ये जानना होगा कि ब्लॉग बनाने के लिए सही टॉपिक कैसे सेलेक्ट करें। तो चलिए जानते हैं :
आप ब्लॉग उस टॉपिक पर बनाये जिसमे आपको सबसे ज्यादा Interest हो। ऐसा टॉपिक (Niche) सेलेक्ट करें जिसके बारे में आपको पूरी जानकारी हो। और फुल नॉलेज के साथ साथ वह टॉपिक आपको पसंद भी होना चाहिए। अगर आपसे कोई उस टॉपिक पर 2 घंटे Speech देने को कहे तो आप आसानी से 2 घंटे तक बिना रुके स्पीच दे सकें।
अगर आप अपने Passion और Interest वाले टॉपिक पर ब्लॉग बनाते हैं तो आप 3 से 6 महीने के अंदर अपने ब्लॉग से अच्छे पैसे कमाने लग जायेंगे। 2023 में आप इन टॉपिक (Niche) पर ब्लॉग बना सकते हैं। ये सभी Low Competition Niche हैं।
1. Job Posting Blog (e.g Sarkari Naukri)
2. Lyrics Blog
3. Quotes Blog
4. Memes Blog
5. Shayari Blog 
6. Festival Wishing Blog
7. Travel Blog
8. Food Review Blog
9. Biography Blog
10. Movies or Product Review Blog
 
यह सभी लो कंपटीशन टॉपिक है। इसके अलावा आप अपनी तरफ से भी कीवर्ड रिसर्च करके लो कंपटीशन टॉपिक find कर सकते हैं। 
चलिए आपने अपने ब्लॉग के लिए टॉपिक चुन लिया। अब आपको अपने ब्लॉग का नाम सुनना है और एक डोमेन खरीदना है। आप ब्लॉग फ्री में बना सकते हैं और डोमेन भी फ्री में यूज कर सकते हैं लेकिन वह आपका खुद का डोमेन नहीं होगा। फ्री में आपको Subdomain मिलता हैं।

सही डोमेन और ब्लॉग का नाम कैसे चुने

ब्लॉग टॉपिक सेलेक्ट करने के बाद हमारे पास जो दूसरी प्रॉब्लम आती है वह है ब्लॉग का नाम क्या रखें? और एक सही डोमेन नेम कैसे चुने?
डोमेन नेम का मतलब होता है किसी ब्लॉग या वेबसाइट का एड्रेस जिसके जरिए कोई यूजर हमारे ब्लॉग पर आता है जैसे : TechHindiGyan.com। अपने ब्लॉग का नाम और सही डोमेन नेम चुनने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें:
  • हमेशा अपने ब्लॉग का नाम और डोमेन नेम simple और short रखें। जिससे एक बार सुनते ही तुरंत याद हो जाए।
  • कोशिश करें कि ब्लॉग का नाम 2 word का रखें। ज्यादा से ज्यादा 3 word कर सकते हैं। पर इससे ज्यादा बिल्कुल मत करें।
  • Domain Name में अपने ब्लॉग का Main Keyword जरूर रखें।
  • अगर आप किसी special या particular area, language के audience को टारगेट कर रहे हैं तो उसे अपने domain name में जरूर mention करें।
  • डोमेन नेम केवल alphabetic होना चाहिए। उसमे किसी प्रकार की special character या numbers का use बिल्कुल ना करें।
उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने ब्लॉग टॉपिक चुना हैं Travel, तो ऐसे में आपके ब्लॉग का डोमेन नेम हो सकता हैं – TravelPoint.com या DesiTravelPoint.com
अब आपने अपने ब्लॉग टॉपिक, ब्लॉग का नाम और डोमेन नेम सेलेक्ट कर लिया है। डोमेन नेम रजिस्टर करने के लिए आप सस्ते में godaddy से रजिस्टर कर सकते हैं। अब आप तैयार हैं एक नया ब्लॉग बनाने के लिए। चलिए जानते हैं कि फ्री ब्लॉग कैसे बनाए?

गूगल पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाए

फ्री ब्लॉग बनाने के लिए इंटरनेट पर कई सारे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। उन्हीं में से एक सबसे बेस्ट और बेहतर प्लेटफॉर्म हैं गूगल का ब्लॉगर ब्लॉग्स्पॉट। इसके अलावा WordPress, Wix, Weebly, Etc. प्लेटफॉर्म हैं जहां पर आप फ्री ब्लॉग बना सकते हैं। 
लेकिन फ्री में सभी फीचर्स आपको यहां नहीं मिलेगी। इसलिए मैं आपको गूगल के ब्लॉगर ब्लॉग्स्पॉट पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाए? के बारे में बताऊंगा क्यूंकि ये सबसे बेस्ट फ्री ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म हैं। तो चलिए जानते हैं 2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए?

Step – 1

जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि ब्लॉगर ब्लॉक्स्पॉट गूगल का ही प्रोडक्ट हैं तो इसलिए इसमें आपको अलग से कोई अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपके पास एक जीमेल अकाउंट है तो आप उसी से लॉगइन हो सकते हैं।
अगर आप एक Micro Niche या Brand Name से अपना ब्लॉग बना रहे हैं तो पहले आपको उसी नेम की एक जीमेल अकाउंट बनानी होगी। उसके बाद आप उसी जीमेल अकाउंट से ब्लॉगर पर लॉगइन हो सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में blogger.com या blogspot.com ओपन करें।
  • अब आप ब्लॉगर के होम पेज पर आ जाएंगे। यहां पर आपको “Create Your Blog” पर क्लिक करना हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
  • उसके बाद आपको अपने जीमेल अकाउंट के जरिए लॉगइन होना हैं।
  • लॉगइन होनेके बाद Blogger Profile Name लिखना हैं जिस नाम से आपकी प्रोफ़ाइल नजर आएगी। Display Name लिखने के बाद आपको “Continue to Blogger” पर क्लिक करना हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye

Steps – 2

  • अब आप अपने प्रोफाइल के डैशबोर्ड पर आ जाएंगे। यहां पर आपको “Create New Blog” के बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अब एक popup window ओपन होगी जिसमें आपको अपने ब्लॉग का टाइटल और एड्रेस लिखना हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye

ब्लॉग का नाम ही ब्लॉग का टाइटल होता है। तो इसलिए ब्लॉग का नाम Title पर लिखेंगे। उसके बाद Address में आपको अपने ब्लॉग का Subdomain चुनना है जो .blogspot.com से होगा। ये subdomain पूरी तरह से फ्री यानी मुफ्त होता है।
यहां पर आपको Subdomain चुनना होगा जैसे मान लीजिए आपके ब्लॉग का नाम हैं Desi Travel Point. तो subdomain होगा desitravelpoint.blogspot.com। इसके अलावा अगर आप कस्टम डोमेन रजिस्टर करना चाहते हैं या कर चुके हैं तो आप बाद में उसे ब्लॉग में ऐड कर सकते हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
  • तो आपको Address में subdomain ही मिलेगा जिसे बाद में अपने custom domain के साथ replace कर सकते हैं।
  • उसके बाद Theme सेलेक्ट करना हैं। आप अपने अनुसार कोई भी एक थीम चुन सकते हैं। और बाद में उसे custom theme से replace भी कर सकते हैं।
  • थीम सेलेक्ट करने के बाद “Create Blog” पर क्लिक कर दें।

Steps – 3

  • अब यहां पर आपसे कस्टम डोमेन सर्च करने को कहेगा। अगर आप अपना खुद का डोमेन रजिस्टर करना चाहते हैं तो यहां से फाइंड कर सकते हैं। नहीं तो No Thanks पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अब आपका एक फ्री ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। अब आपको अपने नए ब्लॉग में कुछ सेटिंग्स करनी है जिसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye

ब्लॉग की सेटिंग्स करें

ब्लॉग बनने के बाद अब आपको अपने ब्लॉग में कुछ जरूरी सैटिंग्स करना है। जो कि सर्च इंजन और यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इसके लिए आपको नीचे Settings पर क्लिक करना हैं। उसके बाद नीचे बताया के स्टेप्स को फॉलो करें।

#Basic Settings

Title & Description : बेसिक सेटिंग में आपको सबसे पहले Title और Description का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर हमे अपने ब्लॉग की 500 word में Description Add करना है। यहां पर हमे अपने ब्लॉग की Main Keywords को ध्यान में रखते हुए डिस्क्रिप्शन लिखना हैं। इससे सर्च इंजन और ऑडियंस को हमारे ब्लॉग के बारे में बता चलता है कि हमारी ब्लॉग किस टॉपिक पर हैं।
Privacy : प्राइवेसी के अंदर हमें यह बताना होता है कि हम अपने ब्लॉग को सर्च इंजन में दिखाना चाहते हैं या नहीं। By Default ये Visible to Search Engine “Yes” ही रहता है। लेकिन आपको एक बार चेक जरूर करना है और अगर ये Yes नहीं है तो इसे अपको Yes करना होगा।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
Publishing : यहां पर ब्लॉग का एड्रेस लिखा होता है। यहां से आप अपने subdomain को custom domain से replace कर सकते हैं। और अगर आपके पास डोमेन नहीं है तो आप Buy a Domain पर क्लिक करके डोमेन खरीद भी सकते हैं।
HTTPS : HTTPS का फूल फॉर्म होता हैं Hypertext Transfer Protocol Secure. आपको अपने ब्लॉग में https को enable करना है।

#Post, Comments & Sharing

Post : आप अपने ब्लॉग के होम पेज में कितने पोस्ट दिखाना चाहते हैं। By Default यहां पर 7 posts होता है। आप इसे अपने अनुसार बदल सकते हैं। लेकिन 10 से ज्यादा होम पेज में पोस्ट मत दिखाएं। इससे आपके ब्लॉग की लोडिंग स्पीड घट जाती है।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
Comments : कमेंट के अंदर आपको बेसिक सेटिंग्स करनी होती है जैसे कि कौन आपको कमेंट कर सकता है? अगर कोई कॉमेंट करता है तो वह सीधे पब्लिश हो जाए या पहले रिव्यु के लिए आपके पास आए? यह सभी सेटिंग्स आपको करनी है तो आप अपने अनुसार इन्हें सेट कर सकते हैं।

#Language & Formatting

यहां से आप अपने ब्लॉग का भाषा चुन सकते हैं। अगर आपका ब्लॉग किसी लोकल लैंग्वेज जैसे :- हिन्दी, मराठी, गुजरती, बंगाली, पंजाबी, आदि में हैं तो आप ट्रांसलेशन भी enable कर सकते हैं। इसके अलावा आपका ब्लॉग किस country में हैं वहां के date format और time zone भी set कर सकते हैं।

#Search Preferences

Meta Tag Description : ये सबसे महत्वपूर्ण सैटिंग्स हैं। यहां पर आपको ब्लॉग के बारे मे 150 words में describe करना है। और Keywords का खास खयाल रखना हैं। 
Errors & Redirections : अगर आपके ब्लॉग के किसी पोस्ट या पेज में 404 Page Not Found Error आता हैं तो आप यहां से उस पोस्ट या पेज को अपने ब्लॉग के होमपेज या किसी दूसरे पोस्ट में redirect कर सकते हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
Crawlers & Indexing : यह ब्लॉग के SEO के लिए सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग हैं। इस सेटिंग्स में छोटी सी गलती आपके ब्लॉग की रैंकिंग को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। इस सेटिंग को करने से पहले आपको इसकी पूरी जानकारी हासिल करना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए इस सेटिंग में कोई भी बदलाव करने से पहले इन articles को जरूर पढ़ें।
Custom Robots.txt : Robots.txt एक फाइल होती हैं जिसे हमें ओने ब्लॉग में ऐड करना होता हैं। इसे हम अपने ब्लॉग का बॉडीगार्ड या सिक्यूरिटी गार्ड कह सकते हैं। जो बिना परमिशन के किसी भी सर्च इंजन को हमारे ब्लॉग के सिक्योर पेजेज को एक्सेस नहीं करने देती हैं। Robots.txt फाइल को ब्लॉग में कैसे ऐड करें, ये जान्ने के लिए आप ये आर्टिकल पढ़ सकते हैं – Robots.txt क्या हैं? ब्लॉग में कैसे add करें।
Custom Robots Header Tags : ये ब्लॉग की SEO सेटिंग होती हैं। Search Engine Robots हमारे ब्लॉग के डाटा को Crawl करती है और उसे index करती हैं। ऐसे में रोबोट्स को ये जानकारी नहीं होती है कि हमारे ब्लॉग के कौनसे डाटा को crawl करना हैं और कौनसे डाटा को crawl नहीं करना हैं। 
Custom Robots Header Tags के जरिये हम उन्हें बता सकते हैं कि हमें कौनसे डाटा को crawl करवाना हैं और कौनसे डाटा को नहीं। Robots Header Tags की सेटिंग कैसे करना हैं ये जान्ने के लिए आप ये आर्टिकल पढ़े – Custom Robots Header Tags Settings कैसे करें।
Custom Ads.txt : हमारे ब्लॉग पर monetization enable होने के बाद हमें इस सेटिंग को अपडेट करना होता। आसान सब्दो में बताऊँ तो ads.txt गूगल एडसेंस के ads को ब्लॉग पर दिखने की एक कोड होती हैं। अगर आपके ब्लॉग पर एडसेंस approved हैं और आपने ads.txt की coding नहीं लगायी हैं तो आपके ब्लॉग पर ads को दिखेंगे पर earning नहीं होगी। ऐसे में आपको इसकी सेटिंग करना जरूरी हैं। Ads.txt की सेटिंग करने के लिए आप ये आर्टिकल पढ़ें – Custom Ads.txt क्या हैं? ब्लॉग में कैसे Add करें।

Read more