आज के समय मे स्मार्टफोन सभी के पास हैं। और यूट्यूब भी लगभग सभी यूज़ करते हैं। यूट्यूब दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो सर्च इंजन हैं। यदि आप भी एक स्मार्टफोन यूजर हैं, और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो जरूर ही यूट्यूब भी यूज़ करते होंगे। क्यूंकि आज YouTube ऑनलाइन विडियो देखने का एक सबसे अच्छा माध्यम हैं। जिसमे भारत समेत दुनिया भर से हर रोज लाखों वीडियोस YouTube में पब्लिश किये जाते हैं। YouTube को दुनिया भर में 500 मिलियन से भी ज्यादा लोग हर रोज इस्तेमाल करते हैं। और आज भारत में भी लोग धीरे धीरे T.V. के जगह पर YouTube का यूज़ ज्यादा कर रहे हैं।
![YouTube Videos Background Me Kaise Chalaye YouTube Videos Background Me Kaise Chalaye](https://1.bp.blogspot.com/-gTUk2EKI3ws/XExt-vxY3iI/AAAAAAAAAyg/NNzX7niDSr80WPIzDeNZWkxxD00OjAXWwCLcBGAs/s1600/YouTube-Video-Background-me-kaise-chalaye.png)
आज हम इन्टरनेट की मदद से अपने स्मार्टफ़ोन में YouTube की मदद से मनोरंजन से लेकर ज्ञान तक किसी भी विषय पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन YouTube पर वीडियोस देखते समय कई बार हमें फेसबुक , व्हाट्सप्प, इंस्टाग्राम, मैसेज, इत्यादि जैसे जरूरी काम करने होते हैं। तब हमें YouTube विडियो को बंद करना पढता हैं। ये असुविधा जो हमें कभी कभी उत्पन्न होती है, कि हम अपनी YouTube वीडियोस को background में play नहीं कर सकते।
लेकिन दोस्तों, इस वेबसाइट पर हम आपको लगातार कुछ नया सिखाने का प्रयास करते हैं। और आज भी हम आपको इस पोस्ट में कुछ नया सिखायेंगे। कि YouTube की वीडियोस को background में कैसे चलाते हैं। जिससे आप अपने फ़ोन में कोई भी काम करते समय भी YouTube वीडियोस को देख पाएंगे। आप Facebook , WhatsApp, Instagram, etc. चलाते समय साथ में YouTube विडियो भी देख सकते हैं। आप किसी भी App को run करते हुए YouTube विडियो background में देख सकते हैं। इसके लिए आपको मेरे बताये गए कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जो मैंने निचे बताये हैं।
YouTube Videos को Background में कैसे Play करें ?
बहुत ही आसान तरीका हैं, YouTube वीडियोस को Background में चलने का। बस आपको मेरे बताये गए सभी स्टेप्स को अच्छे से समझ कर फॉलो करने होंगे। उसके बाद आप भी अपने स्मार्टफ़ोन में कोई भी काम करते हुए YouTube पर वीडियोस में देख सकते हैं। सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफ़ोन में , Play Store से Awesome Pop-Up नाम की Application को Install करना होगा। तो आप पहले इस application को अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लीजिये। उसके बाद निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
1) Google Play Store पर जाए और Awesome Pop-Up Application को Install करें।
2) अब application इनस्टॉल हो जाने के बाद इस एप्प को ओपन करें।
3) अब यहाँ आपको तीन आप्शन मिलेंगे। आपको Me पर Tab करना है। जैसा कि आप Screenshot में देख सकते हैं।
![Install Awesome Pop-Up Application >>> Open >>> Go To ME Tab Awesome Pop-Up App. , Youtube video background me kaise play kare](https://3.bp.blogspot.com/-XTlD1VvOt7Y/XEs80Czg8XI/AAAAAAAAAxw/YV2nKtyuE6oC0l0svZfQ1CoYdHE8sB7nwCLcBGAs/s1600/Awesome-Pop-up-Video.png)
4) अब “Log in with YouTube” पर क्लिक करें।
5) अब उस I.D. से Login कर लीजिये, जिससे आप YouTube पर लॉग इन हैं।
6) Login हो जाने के बाद, Settings वाले Tab पर जाएँ।
![Go To Settings Tab Awesome Pop Up, youtube video background me kaise chalaye](https://2.bp.blogspot.com/-JsbndjH3n14/XEs-oLq6EvI/AAAAAAAAAx8/t-ebtOIOEZEboMNKqsUFT9ycsbLi4_o2ACLcBGAs/s1600/Awesome-Pop-up-Video-Settings-min.png)
7) आप यहाँ से Transparency घटा या बढ़ा सकते हैं। इसे अपने अनुसार Set करें। इसके अलावा यहाँ से आप Theme भी change कर सकते हैं।
8) Video Settings में आपको Video की Quality सेट करनी हैं। आप जिस क्वालिटी में विडियो देखना पसंद करते है, वो आप यहाँ चुन सकते हैं।
![Search Video , which you want to play in background Awesome Pop Up, youtube video background me kaise chalaye](https://4.bp.blogspot.com/-0jjk5uOzWZc/XEtBWEDZTJI/AAAAAAAAAyI/40OYyW69le8D848K3LlxYRo-7Fn6eG-VQCLcBGAs/s1600/YouTube-Video-Background-me-kaise-chalaye.png)
9) अब आपको सबसे ऊपर Search Bar दिख रही होगी। वहाँ से उस विडियो को सर्च कीजिये, जो आप background में देखना चाहते हैं।
10) अब आपके सामने कई रिजल्ट्स आये होंगे। जिस विडियो को आप देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करके ओपन करें।
11) अब कुछ Seconds में Video Minimize होकर Play हो जाएगी। अब ये विडियो background में भी चलेगी।
12) पता करने के लिए Home Button पर क्लिक करें।
![Play Video in Background Awesome Pop Up, youtube video background me kaise chalaye](https://1.bp.blogspot.com/-Zo81obsO08E/XEtC8mTG8tI/AAAAAAAAAyU/jcF8n1UgoJYav3D2OAkmt0Q-nC94pI9_QCLcBGAs/s1600/Awesome-Pop-up-Video.png)
13) आप Screenshot में देख सकते हैं।
Conclusion
तो इस तरह से आप अपने स्मार्टफ़ोन से भी YouTube की वीडियोस को background में देख सकते हैं। आशा करता हूँ कि हमारी आज की यह पोस्ट “YouTube विडियो को Background में कैसे चलाये” आपके लिए उपयोगी साबित हुयी होगी। मेरा नाम मोहित नेगी हैं। और मैं Hindi Spot का Founder हूँ। Hindi Spot एक हिन्दी ब्लॉग हैं जहाँ आपको हिन्दी में Apps Review, Android Tips & Tricks, YouTube Tips, Make Money, Etc. जानकारी मिलती हैं।
उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।
Thanks / धन्यवाद
सम्बंधित पोस्ट :