Aarogya Setu App Download और इस्तेमाल कैसे करें? COVID-19 Tracking App

हेलो दोस्तों,
भारत सरकार द्वारा बनाई गई कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप जिसका नाम है आरोग्य सेतु। जानिए कैसे आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करते हैं, और कैसे इस्तेमाल करते हैं। – Know About Aarogya Setu App in Hindi
क्या आप जानते हो आरोग्य सेतु एप क्या है? और आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल कैसे करते हैं? अगर आपको इस ऐप की जानकारी नहीं है, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। Aarogya Setu भारत सरकार द्वारा बनाई गई एक मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसका मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति की पहचान करना और उन्हें ट्रैक करना है। 
जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में काफी तेजी से मानव विनाश का कारण बनते जा रहा है। भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन जैसा लिया गया महत्वपूर्ण कदम काफी हद तक काम तो कर रहा है, लेकिन इतना कारगर साबित होता नहीं दिख रहा है। 
Aarogya Setu App Download और इस्तेमाल कैसे करें? COVID-19 Tracking App
लिहाजा भारत सरकार द्वारा एक और बड़ा कदम उठाते हुए Aarogya Setu App बनाया गया जिसकी मदद से कोई भी नागरिक आसानी से यह पता लगा सकता हैं कि उसके आसपास कोई कोरना वायरस संक्रमित व्यक्ति है या नहीं।
भारत सरकार द्वारा इस ऐप को बनाने का मुख्य उद्देश सरकार द्वारा तैयार की गई सभी पहल खासकर Ministry of Health and Family Welfare की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की पहचान करना है। और इसके अलावा भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस से संबंधित सभी जानकारी की अपडेट आधिकारिक तौर पर यूजर्स को दी जाएगी।

Aarogya Setu App क्या हैं?

आरोग्य सेतु एप एक प्रकार का हैल्थ मोबाइल एप्लीकेशन हैं, जोकि भारत सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा तैयार किया गया है। इस एप्लीकेशन में सरकार द्वारा सभी Coronavirus Related Information समय-समय पर यूजर्स के लिए प्रदान किए जाएंगे। जिससे कि सभी नागरिक इस खतरनाक वायरस से सतर्क रहें। इस वायरस को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण Tool हैं। 
आरोग्य सेतु एप इस वक्त 11 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है। यह ऐप भारत के सभी नागरिक को अपने फोन में डाउनलोड करना चाहिए। भारत सरकार COVID-19 से बचाव के लिए काफी कुछ कर रही है, हमें भी कदम से कदम मिलाकर सरकार का साथ देना चाहिए।

देश को बचाने के लिए और अपने परिवार को बचाने के लिए हम सब मिलकर एक कदम आगे बढ़ाते हैं। Aarogya Setu App Download करते हैं।

Aarogya Setu App Download और इस्तेमाल कैसे करें? COVID-19 Tracking App

Aarogya Setu App कितनी भाषाओं में उपलब्ध हैं?

जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि आरोग्य सेतु एप फिलहाल 11 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करती है। जिसमें अंग्रेजी, हिन्दी, गुजरती, तेलुगु, तमिल, बंगला, पंजाबी, मराठी इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा और भी कई भाषाओं को इसमें धीरे धीरे शामिल किया जा रहा है। भारत के सभी अलग-अलग भाषाओं का उपलब्ध होना, यह साफ दर्शाती है कि देश के ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकें।
Aarogya Setu App Download और इस्तेमाल कैसे करें? COVID-19 Tracking App

आरोग्य सेतु ऐप काम कैसे करती है?

इस ऐप को Corona App या COVID-19 Tracking App भी कहा जाता है। साथ ही आपको बता दें कि यह ऐप Android और iPhone iOS दोनों के लिए तैयार की गई है। साथ ही इस एप्लीकेशन में बहुत सारी Advance Technology का इस्तेमाल किया गया है। 
आरोग्य सेतु एप ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस लोकेशन और मोबाइल नंबर के जरिए यूजर के लोकेशन को track करती है, और यह बताने में सक्षम है कि यूजर के आसपास कोई कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति है या नहीं। साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्ति को ट्रैक करती है और यूजर के उस व्यक्ति के आसपास होने पर, अलर्ट करती हैं। इसलिए इसे COVID-19 Tracking App कहा जाता है। 
इसके अलावा कोरोना से संबंधित सभी जानकारी सरकार द्वारा इस एप्लीकेशन में समय-समय पर अपडेट की जाती है। इस ऐप के जरिए यूजर COVID-19 से जुड़े help-line सेंटर्स से भी आसानी से संपर्क कर सकते हैं साथ ही इसमें Self Assistant Test भी समिल किया गया है। जिसकी मदद से यूजर खुद अपने आपका टेस्ट करके यह पता लगा सकते हैं कि कहीं उन्हें इस वायरस का खतरा तो नहीं है।

Aarogya Setu App Download कैसे करें?

आरोग्य सेतु एप Android और iPhone iOS दोनों के लिए बनाई गई हैं। दोनों ही प्लेटफार्म के यूजर इस एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में कैसे डाउनलोड करना है।
  • इसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Google Play Store या iPhone के Apple Store को ओपन करना है।
  • उसके बाद ऊपर Search Box में Aarogya Setu लिख कर सर्च करना है। 
  • अब आपको जो रिजल्ट मिलेगा, उसमें इस एप पर क्लिक करके ओपन करना हैं।
  • आप नीचे दिए गए लिंक से भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब इसके बाद Install के बटन पर क्लिक करें।
  • अब ये ऐप डाउनलोडिंग / इंस्टॉलिंग में लग जाएगी।
  • थोड़ा सा इंतजार करें। ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
Aarogya Setu App Download और इस्तेमाल कैसे करें? COVID-19 Tracking App

आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल कैसे करें?

जितना आसान इस ऐप को डाउनलोड या इंस्टॉल करना है उससे कहीं ज्यादा आसान इसे इस्तेमाल करना है। पहली बार इस एप्लीकेशन को ओपन करने पर यूजर को अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होता है। जिसके बाद ही कोई भी यूजर इस ऐप को इस्तेमाल कर पाएगा। तो चलिए पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप जान लेते है कि इस ऐप को कैसे इस्तेमाल करते हैं?
  • इस ऐप को डाउनलोड या इंस्टॉल कर लेने के बाद इसे ओपन करना है। 
  • उसके बाद Language Select करना है, और Next पर क्लिक करना हैं।
  • अब ये ऐप आपको आपके भाषा में कुछ instruction देगा, आपको Slide करना है और Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अगला पेज Terms of Services & Privacy का खुलेगा, जिसे आपको पढ़ना हैं और आपके फोन की कुछ permission भी लेगा, जिसे आपको Allow करना है। उसके बाद आपको I Agree पर क्लिक करना हैं।
Aarogya Setu App Download और इस्तेमाल कैसे करें? COVID-19 Tracking App
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर enter करना है।
  • अब आपके द्वारा enter किए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP का मैसेज आएगा जिसे वेरीफाई कराना है।
  • अब आपके सामने Personal Details का एक छोटा सा फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपने सभी डिटेल भरना हैं। जैसे – Name, Age, Profession, Contries Travel in last 30 Day, etc. उसके बाद Ready tp volunteer in the time of need को Tick करना है।
  • अब आपका यह ऐप पूरी तरह से रजिस्टर हो गया है। अब आप इस ऐप के होम पेज पर आ जाएंगे जहां पर आपको COVID-19 की पूरी जानकारी नजर आएगी। 
  • साथ ही Self Assessment Test का option भी नजर आएगा। जहां से आप खुद का टेस्ट कर सकते हैं।

Self Assessment Test करते समय आपसे कई सारे डिटेल्स और जानकारी पूछा जाएगा। सभी जानकारी प्रदान करने के बाद ये ऐप आपको सूचित कर देगा कि आपको इस वायरस से डरना चाहिए या नहीं। वहीं अगर यूजर पीड़ित है तो यह यूजर को इसके बारे में जानकारी प्रदान कर देती है।
Aarogya Setu App Download और इस्तेमाल कैसे करें? COVID-19 Tracking App
इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप नागरिकों के लिए काफी ज्यादा मददगार है। इसमें COVID-19 की Do’s और Don’ts यानी कि इस वायरस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं, काफी अच्छे से बताया गया है। 
 Read More 
तो दोस्तों, अब आप Aarogya Setu App Download और इस्तेमाल कैसे करें? ये जान गए होंगे। उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 
Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment