
पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी लाइनों के कतारो में लगना पढ़ता है। सम्बंधित कार्यालय के चक्कर लगाने पढ़ते थे। और पासपोर्ट बैन में भी 4 से 6 महीने लग जाते थे। लेकिन आज के आधुनिक युग में सब कुछ बदल गया है। अब हम अपने घर से ही इंटरनेट कि मदद से ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते है। घर से ही ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा केन्द्र के लिए अपोइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं। और घर बैठे पासपोर्ट सेवा शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं, ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अपोइंटमेंट और सेवा शुल्क का भुगतान कैसे करते हैं।
पासपोर्ट एक कानूनी दस्तावेज है। विदेश यात्रा के अलावा हम इसका पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पासपोर्ट की मदद से व्यक्ति की नागरिकता का पता चलता है। आपको बता दें, भारत में हम अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखा सकते हैं। परंतु विदेश में हमें अपनी पहचान का कोई दस्तावेज देना हो तो वहां पर हमसे सिर्फ पासपोर्ट ही मांगा जाएगा। इसलिए पासपोर्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम दस्तावेज है।
READ MORE
● ECR और ECNR पासपोर्ट क्या हैं? और दोनों में अंतर क्या हैं?
● पासपोर्ट रिनीवल कैसे करें – How To Renew / Re-Issue Passport in Hindi
पासपोर्ट अपॉइंटमेंट की नई प्रक्रिया
Passport Seva Online Portal के माध्यम से PSK Appointment की बुकिंग की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। नई प्रक्रिया के अनुसार, Appointment Date & Time वांछित कार्यालय (desired office) में appointment slots की availability के अनुसार system द्वारा automatically alloted किया जाएगा।
Passport Seva Kendra (PSK) में Appointment की Booking के लिए पासपोर्ट सेवा शुल्क का भुगतान पहले करना अनिवार्य है। इसके लिए, पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा शुरू की गई है। पासपोर्ट की सेवा शुल्क क्या है? इसकी पूरी जानकारी इसी पोस्ट के नीचे एक टेबल के माध्यम से विस्तार से बताई गई है। Online Payment Functionality को चरणबद्ध तरीके से देहरादून पासपोर्ट कार्यालय से शुरू किया गया था।
Passport के लिए Online Appointment कैसे Book करें।
● सबसे पहले आपको पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। और अपने Passport Application को Submit करना होगा।
● उसके बाद आपको “View Saved / Submitted Application” पर क्लिक करना हैं।

● Tick करते ही उसके निचे कुछ Options Show होंगे। जिसमे आपको “Pay & Schedule Appointment” पर क्लिक करना हैं।

● अब आपको पहले पासपोर्ट सेवा शुल्क का भुगतान करना है। आपके सामने “Choose Payment Mode” का पेज ओपन होगा, जिसमें आपको payment method चुनना है।
● यहां पर आपको भुगतान करने के लिए Online Payment या Challan Payment में से किसी एक को Select करना होगा।

● “Challan Payment” में आपको Challan Receipt मिल जाती हैं, जिसे आपको अपने नजदीकी State Bank of India के Branch में जमा करना होगा। यह चालान केवल भारतीय स्टेट बैंक में ही देय (Payable) हैं।
● इसके अलावा आप Online Payment को Select करके भी सेवा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
● इसके लिए आपको “Online Payment” को Tick करना हैं, और “Next” बटन पर क्लिक करना हैं।
● अब यहाँ पर आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) को चुनना हैं।

● अब जो पेज ओपन होगा उसमे आपको Appointment की Date Show होगी। आपको एक Date Select करना हैं, उसके बाद “Pay and Book Appointment” पर क्लिक करना हैं।
● अब आपके सामने Payment का पेज ओपन होगा, जिसमें आपको Debit Card, Credit Card या Net Banking में से किसी एक को select करके payment process को complete करना हैं।
● पासपोर्ट सेवा शुल्क का भुगतान होने के बाद, आपके द्वारा सिलेक्ट की गई Date में Appointment Book हो जाएगी।
● अब आप अपने Passport Application की Appointment Receipt की प्रिंटआउट के लीजिए।
पासपोर्ट सेवा शुल्क (Passport Fees)
Sl. No. | Types | Applicants (Years) | Fees (₹) |
---|---|---|---|
1 | Fresh/Reissue Normal Passport | Less Than 15 | 1,000 |
2 | Fresh/Reissue Tatkal Passport | Less Than 15 | 3,000 |
3 | Fresh/Reissue Normal Passport (36 Pages) | 15-18 | 1,500 |
4 | Fresh/Reissue Normal Passport (60 Pages) | 15-18 | 2,000 |
5 | Fresh/Reissue Tatkal Passport (36 Pages) | 15-18 | 3,500 |
6 | Fresh/Reissue Tatkal Passport (60 Pages) | 15-18 | 4,000 |
7 | Fresh/Reissue Normal Passport (36 Pages) | 18+ | 1,500 |
8 | Fresh/Reissue Normal Passport (60 Pages) | 18+ | 2,000 |
9 | Fresh/Reissue Tatkal Passport (36 Pages) | 18+ | 3,500 |
10 | Fresh/Reissue Tatkal Passport (60 Pages) | 18+ | 4,000 |